उन्नाव, फरवरी 18 -- उन्नाव। मास्टर प्लान-2031 के लागू होने के बाद उन्नाव शुक्लागंज विकास प्राधिकरण (यूएसडीए) अब जोनल प्लान तैयार करने में जुट गया है। जोनल प्लान में रोड नेटवर्क के साथ रिहायशी, वाणिज्यिक, पार्क और अन्य क्षेत्रों के लिए भूमि उपयोग की विस्तृत जानकारी दर्ज की जाएगी। यूएसडीए के अधिकारियों का कहना है कि छोटे-छोटे हिस्सों में जोनल प्लान तैयार करके गांवों को आधुनिक शहरी क्षेत्रों में बदलने का कार्य किया जाएगा। मास्टर प्लान में बड़े लैंड यूज की रूपरेखा तय होती है, जबकि जोनल प्लान में उसे छोटे हिस्सों में बांटकर हर जोन के लिए विस्तार से विवरण दर्ज किया जाएगा। मास्टर प्लान में केवल 24 मीटर की मुख्य सड़कें दिखाई देती हैं, जबकि जोनल प्लान में छोटी-बड़ी सभी सड़कों का नेटवर्क शामिल होगा। इसके अलावा, भूमि उपयोग, पार्क, स्कूल, अस्पताल और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.