साहिबगंज, फरवरी 28 -- बोरियो, प्रतिनिधि। प्ररवंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय तेलो में कक्षा-आठ के छात्र-छात्राओं को शुक्रवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कक्षा-8 के छात्र-छात्राओं को फूल का माला पहना कर स्वागत एवं विदाई दी गयी। कॉपी, कलम और अन्य शैक्षणिक सामग्री भी दी गयी। नए सत्र कक्षा नवम की शुभ कामनाएं दी गई। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक सुना मुर्मू ने कहा कि छात्राएं विद्यालय एवं समाज का नाम रोशन करें एवं बेहतर नागरिक बनें और परिवार का नाम ऊँचा करें। मौके पर सीआरपी सुल्तान आलम, अर्चना देवी सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...