पूर्णिया, सितम्बर 29 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के द्वारा स्नातक सेकेंड सेमेस्टर के बैकलॉग के छात्र-छात्राओं का यूएमआईएस पर एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जबकि स्नातक सेकेंड सेमेस्टर के नियमित छात्र-छात्राओं का विश्वविद्यालय के द्वारा समर्थ पोर्टल पर एडमिट कार्ड बुधवार को जारी कर दिया जायेगा। इसके निमित्त विश्वविद्यालय में तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। परीक्षा एक से नौ अक्टूबर तक कुल 25 परीक्षाकेन्द्रों पर आयोजित की जायेगी। स्नातक सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा में विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कॉलेजों के करीब 35 हजार छात्र-छात्राएं भाग लेगें। शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा के आयोजन की तैयारी विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग की पूरी हो चुकी है。

परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि -तिथि विस्ता...