वाराणसी, मई 20 -- वाराणसी। दिल्ली विवि के दिल्ली स्कूल ऑफ सोशल वर्क की शोधार्थी एवं सामाजिक-राजनीतिक विश्लेषक शिवी उपाध्याय ने महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और नेतृत्व को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। हाल ही में लखनऊ में आयोजित संयुक्त राष्ट्र महिला (यूएन विमेन) के कार्यक्रम 'शी लीड्स' में उन्होंने उत्तर प्रदेश में महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व, सामाजिक न्याय और नेतृत्व से जुड़े मुद्दों पर विचार रखे। वाराणसी की मूल निवासिनी शिवी उपाध्याय 'उत्तर प्रदेश में महिलाओं का राजनीतिक प्रतिनिधित्व' पर शोध कर रही हैं। उनका शोध महिलाओं की राजनीतिक आवाज, पहचान और समावेशिता पर केंद्रित है। उन्होंने नीति आयोग के विभिन्न प्रोजेक्ट्स में उत्तर प्रदेश के आकांक्षी जिलों एवं ब्लॉक्स में कार्य किया है। राज्य एवं जिला स्तर पर उनके कार्यों को सराहना औ...