कुशीनगर, फरवरी 19 -- कुशीनगर। पडरौना शहर के उदित नारायण पीजी कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह होने जा रहा है। इसमें दौड़, गोलाक्षेपण, लंबी कूद, रिले दौड़, हैमर प्रक्षेपण, भाला प्रक्षेपण, चक्र प्रक्षेपण सहित विभिन्न खेल होंगे। यह जानकारी कॉलेज की प्राचार्य प्रोफेसर ममता मणि त्रिपाठी ने दी है। उन्होंने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं कॉलेज के प्रबंधक आरपीएन सिंह होंगे। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी गोरखपुर प्रोफेसर उदयभान और सारस्वत अतिथि प्रोफेसर विजय चहल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...