देवघर, अप्रैल 7 -- विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के स्थापना की स्मृति में प्रतिवर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर प्रमुख स्वास्थ्य मुद्दों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सभी के लिए बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को प्रोत्साहित करना है। यह दिवस स्वास्थ्य के सामाजिक, पर्यावरणीय एवं व्यवहारिक पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए जनसामान्य को स्वस्थय जीवनशैली अपनाने और रोगों की रोकथाम के प्रति प्रेरित करता है। वर्ष 2026 की थीम स्वास्थ्य के लिए एकजुटता- विज्ञान का साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण, साक्ष्य-आधारित हस्तक्षेपों तथा सामुदायिक सहभागिता के महत्व को रेखांकित करती है। इसी क्रम में सामुदायिक एवं पारिवारिक चिकित्सा विभाग (सी. एफ.एम.) एम्स देवघर द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शहरी स्वास्थ्य एव...