कानपुर, अप्रैल 1 -- कानपुर। जिला चिकित्सालय यूएचएम में द्विवार्षिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र वर्मा (चीफ फार्मेसिस्ट) ने की। चुनाव अधिकारी सर्वेश कुमार वर्मा, पर्यवेक्षक अनिल कुमार पटेल, डॉ.आरएन सिंह के निर्देशन में पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। जिसमें समता वर्मा अध्यक्ष, झल्लर प्रसाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राहुल शुक्ला उपाध्यक्ष, संजय सिंह भदौरिया मंत्री, संजय संखवार संगठन मंत्री, राघवेंद्र शर्मा संयुक्त मंत्री, प्रवीन कुमार कोषाध्यक्ष मंत्री, आलोक कुमार सोनकर सम्प्रेक्षक व सुरेश चंद्र वर्मा को प्रवक्ता चुना गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...