नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। अर्बन एक्सटेंशन रोड (यूईआर)-2 पर आवारा पशुओं की समस्या है। तेज रफ्तार वाहनों के बीच अचानक पशुओं के सामने आ जाने से दुर्घटना की आशंका को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने पेट्रोलिंग टीम को लगातार गश्त करने और सड़क पर दिखाई देने वाले पशुओं को तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं। यूईआर-2 दिल्ली के कई प्रमुख हिस्सों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण कॉरिडोर है। इस मार्ग पर काफी संख्या में आवारा पशु आ जाते है। कुछ दिन पहले पशु के अचानक आगे आने से वाहन की टक्कर हुई थी। लेकिन यह शुक्र रहा था कि वाहन सवार को कोई चोट नहीं आई थी। काफी लोग इस रोड पर आवारा पशुओं के घूमने से अनहोनी का डर जाहिर कर चुके हैं। विशेष रूप से रात के समय कम दृश्य...