वाराणसी, दिसम्बर 13 -- वाराणसी। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन (यूआरएमयू) ने मान्यता चुनाव में मिली जीत के एक वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को विजय दिवस मनाया। इस दौरान कैंट स्टेशन स्थित कार्यालय में पदाधिकारियों ने संगठन की उपलब्धियों, कर्मचारियों की समस्याओं और आगामी योजनाओं पर चर्चा की। इसमें शाखा अध्यक्ष रामेश्वर सिंह, शाखा मंत्री विंध्यवासिनी यादव और अरुण द्विवेदी समेत डीपी यादव, जय सिंह, राजेंद्र सिंह, आशुतोष कुमार, रंजीत कुमार, चंद्रजीत यादव, चंद्रेश यादव, संजय पाल, प्रदीप पांडेय, अजोर यादव, एसके गुप्ता, अशोक कुमार, जेपी यादव, हारुन खान, महेश यादव, राजू यादव, नवीन पांडेय, अखिलेश यादव, रोहित कुमार, शिवम श्रीवास्तव, इंद्रेश यादव, राजकुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...