नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- दिल्ली पुलिस को हाल ही में उस वक्त एक बड़ी सफलता मिली, जब उसने चालीस साल पुराने महिला की हत्या के एक मामले में शामिल 82 साल के बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी बुजुर्ग ने साल 1986 में अपनी पत्नी की हत्या की थी और तब से फरार चल रहा था। वारदात के समय आरोपी की उम्र 42 साल थी और अब 40 साल बाद उसकी गिरफ्तारी हो सकी है। फरारी के दौरान पंजाब के पटियाला में उसने रिक्शा चालक के तौर पर काम किया साथ ही हरियाणा के एक आश्रम में भी शरण ली। हालांकि फिर भी पुलिस के पंजे से नहीं बच सका। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम चंद्र शेखर प्रसाद है, जो कि बिहार के नालंदा जिले का रहने वाला है। उसे बाहरी उत्तरी दिल्ली के नांगली पूना इलाके में एक फ़ैक्ट्री के स्टोररूम से पकड़ा गया, जहां वह एक नकली पहचान के साथ रह रहा ...