नई दिल्ली, जून 6 -- Mamata Banerjee and Yusuf Pathan: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर जारी उथल-पुथल थमने का नाम नहीं ले रही है। इस चुनाव में अपनी दोनों सीट हार चुकीं ममता बनर्जी अब राष्ट्रीय राजनीति की तरफ जाना चाहती हैं। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसके लिए टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी बहरामपुर लोकसभा सीट से उपचुनाव लड़कर संसद में प्रवेश करने की योजना बना रही थीं। इसके लिए उन्होंने वर्तमान टीएमसी सांसद और पूर्व भारतीय क्रिकेटर युसूफ पठान से इस्तीफा तक मांग लिया था। हालांकि, पठान ने इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया है। इस पूरे मामले में एक और चौंकाने वाला नाम सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने ममता बनर्जी की ओर से युसूफ पठान क...