बगहा, जनवरी 31 -- बेतिया। महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात किए बिना भारत के सांस्कृतिक अस्तित्व की रक्षा नहीं हो सकती। गांधी दर्शन से समकालीन चुनौतियों का दृढ़ता से सामना किया जा सकता है। उक्त बातें राम लखन सिंह यादव कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अभय कुमार ने शुक्रवार को कही। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर राम लखन सिंह यादव कॉलेज में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य ने कहा कि 'उनके अहिंसा और अपरिग्रह का सिद्धांत आज की विश्व राजनीति के लिए उपयुक्त तंत्र साबित हो सकता है। कि ग्राम स्वराज के माध्यम से ही सच्चे अर्थों में हिंद स्वराज को स्थापित किया जा सकता है। उनके सपनों के भारत की पुनस्र्थापना का प्रयास ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।' गोष्ठी में बर्सर सह अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ. ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.