बागपत, अप्रैल 12 -- दाहा। दोघट कस्बे में रविवार को भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद की बैठक का आयोजन हुआ। भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर धर्मपाल सिंह रोहिला ने कहा कि युवा वर्ग किसी भी समाज की रीढ़ होता है और यदि युवा जागरूक व सक्रिय होंगे, तो समाज स्वतः प्रगति करेगा। उन्होंने युवाओं से समाज के करने और संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग देने का आह्वान किया। नगर अध्यक्ष रामदास रोहिला ने शिक्षा के महत्व पर भी विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे समाज में नई सोच, विकास का मार्ग जागरूकता और प्रशस्त होता है। उन्होंने आगामी जून माह में टपरी स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित होने वाले युवा सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने ...