रामगढ़, नवम्बर 3 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि । रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड संख्या एक तिलैया, धनहरा में आजसू पार्टी के युवा मोर्चा की संगठन विस्तार बैठक का आयोजन रविवार को किया गया। बैठक का उद्देश्य पार्टी को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाना और युवाओं को संगठनात्मक रूप से सक्रिय करना रहा। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद के सहसचिव सह युवा नेता जुगल किशोर महतो ने की, जबकि संचालन विशेश्वर वेदिया उर्फ छोटन वेदिया ने संभाला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष सह आजसू युवा मोर्चा के प्रदेश संयोजक राजेश कुमार महतो उपस्थित हुए। कहा कि युवा ही पार्टी की असली ताकत हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने सभी से संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और आगामी चुनावों में सक...