रांची, जुलाई 22 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से बुधवार को विकसित भारत युवा कनेक्ट-2026 का आयोजन मोरहाबादी परिसर स्थित आर्यभट्ट सभागार में किया गया। रांची विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष (डीएसडब्ल्यू) प्रो सुदेश कुमार साहू ने युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से सचेत करते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ, जागरूक और संस्कारित युवा ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति हैं। वहीं, माय भारत, झारखंड की उपनिदेशक और रांची जिला युवा अधिकारी श्वेता सिंह ने माय भारत पोर्टल पर प्रस्तुति देते हुए युवाओं को स्वयंसेवा, नेतृत्व विकास, राष्ट्र निर्माण व उपलब्ध विभिन्न अवसरों की जानकारी प्रदान की। माय भारत यूथ आइकॉन शुभांगी ने नशा मुक्त युवा-विकसित भा...