बोकारो, नवम्बर 15 -- हमारा झारखंड प्राकृतिक संपदाओं, जनजातीय गौरव, विविध परंपराओं और जीवंत सांस्कृतिक धरोहर से समृद्ध है। परंतु झारखंड की सबसे बड़ी शक्ति आप युवा शक्ति है। आप ही इस राज्य और राष्ट्र के भविष्य के निर्माता हैं। उक्त बातें झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कही। शुक्रवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो के वार्षिकोत्सव समारोह नक्षत्र में उपस्थित सैकड़ों विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर सत्र 2024-25 में बेहतरीन शैक्षिक प्रदर्शन के लिए कक्षा 6 से 11वीं के कुल 392 प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सभी को जोहार के साथ बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा हमें सही विचार, सही निर्णय और सही दिशा प्रदान करती है। यह प्रमुख समस्याओं का समाधान प्रदान करने में सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.