युवा सिंधी समाज ने नीट प्रदर्शनकारियों के विरोध में सौंपा ज्ञापन
बरेली, जुलाई 30 -- युवा सिंधी समाज ने अध्यक्ष विजय मूलचंदानी के नेतृत्व में जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन एसडीएम पूनम भास्कर को सौंपा। ज्ञापन में जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के नाम पर हुए प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री, हिंदू देवी-देवताओं व साधु-संतों पर कथित अभद्र टिप्पणियों के विरोध किया। संगठन ने इसे सुनियोजित षड्यंत्र बताते हुए उच्च स्तरीय जांच, फंडिंग की पड़ताल, प्रदर्शनकारियों की पृष्ठभूमि, कॉल व मैसेज की जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान मुकेश खटवानी, दिलीप केशवानी, राजकुमार लौंगवानी, भारत मूलचंदानी एवं अधिवक्ता अभय भटनागर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.