गोरखपुर, फरवरी 28 -- गोरखपुर। पूर्वांचल यूथ वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में युवा सशक्तिकरण छात्रवृत्ति परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। परीक्षा में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। इस वर्ष प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए 10 हजार तक नकद पुरस्कार और 50 हजार की स्कॉलरशिप की घोषणा की गई है, जिससे आर्थिक रूप से जरूरतमंद मेधावी युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके। 18 से 27 वर्ष आयु वर्ग के स्नातक, परास्नातक, शोधार्थी एवं अन्य अध्ययनरत युवाओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया। इस मौके पर अभय सिंह, नारायण दत्त पाठक आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.