देवघर, जुलाई 30 -- देवघर, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान देवघर के हड्डी रोग विभाग द्वारा एक दिवसीय सतत चिकित्सा शिक्षा और कार्यशाला आईएए कॉनेक्ट 2026 का सफल आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- एम्स देवघर में पहली बार बिना ऑपरेशन के जन्मजात हृदय रोग का सफल उपचारकार्यक्रम का उद्घाटन इस सम्मेलन का उद्घाटन एम्स देवघर के कार्यकारी निदेशक प्रो.डॉ. नितिन गंगने द्वारा किया गया। मौके पर एम्स देवघर के कार्यकारी निदेशक ने कहा कि घुटने के गठिया रोग से ग्रसित लोगों की संख्या में निरंतर वृद्धि देखने को मिल रही है। इसके उपचार के विभिन्न आयामों में निरंतर अनुसंधान एवं शोध की जरूरत है। इस विचार से ही एम्स देवघर हड्डी रोग विभाग द्वारा यह चिकित्सा शिक्षा और कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जिसमें भाग लेने के लिए विभिन्न प्रांतों और शहरों से हड्डी रोग व...