हल्द्वानी, सितम्बर 13 -- हल्द्वानी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित युवा सम्मेलनों की श्रृंखला के तहत रविवार को कमलुवागांजा रोड स्थित कलश गार्डन में युवा सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान युवा पीढ़ी को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के पारंपरिक एवं शारीरिक खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं ने पूरी खेल भावना के साथ सहभागिता की। संघ के प्रांत संघचालक प्रो. डॉ. बहादुर सिंह बिष्ट ने कहा कि देश के युवाओं को राष्ट्र, समाज और संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करना चाहिए। यह भी पढ़ें- सीआरएसटी इंटर कॉलेज में युवा खेल सम्मेलन आयोजित उन्होंने युवाओं को अपनी ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करने तथा सामाजिक जीवन में सक्रि...