रांची, मार्च 2 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। युवा समाचार पत्र विक्रेता संघ, बिरसा चौक की ओर से सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। धुर्वा डैम के पास आयोजित समारोह में संघ के लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की खुशियां मनाईं। पारम्परिक गीत पर संगठन के सदस्य झूमते रहे। सहभोज का आयोजन हुआ। समाचार पत्र वितरक बंधु, प्रेस के प्रतिनिधि व यूनियन के पदधारी समेत अन्य शामिल हुए। इधर, युवा समाचार पत्र विक्रेता संघ बिरसा चौक के नए सत्र के लिए कमेटी का गठन कर पदधारियों का चुनाव हुआ। अरविंद शर्मा अध्यक्ष, सत्येंद्र सिंह सचिव और हरेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष चुने गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.