रामपुर, मार्च 24 -- शहीदी दिवस के अवसर पर युवा सत्ता पार्टी द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।इस दौरान पदाधिकारियों ने उनके छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। सोमवार को नगर स्थित कार्यालय पर अमर क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु की पुण्यतिथि पर युवा सत्ता पार्टी द्वारा श्रद्धांजलि सभा की गई।सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने कहा कि भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का जीवन साहस, देशभक्ति और अदम्य संकल्प का प्रतीक है।इन वीर सपूतों ने हंसते-हंसते मातृभूमि की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देकर इतिहास में अमर स्थान प्राप्त किया। उनका संघर्ष केवल अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ नहीं था, बल्कि अन्याय, शोषण और अत्याचार के विरुद्ध एक वैचारिक क्रांति का प्रतीक भी था।प्रवक्ता एडवोकेट क्रान्ति शेखर सा...