जौनपुर, मार्च 2 -- जौनपुर, संवाददाता। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में विकसित भारत युवा संसद 2026 के तहत जनपद स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित हुई। विषय आपातकाल के 50 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख। प्रतियोगिता में जिले के 150 से अधिक युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। मुख्य अतिथि एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू ने कहा कि लोकतंत्र केवल शासन प्रणाली नहीं, बल्कि सामूहिक चेतना, स्वतंत्रता और उत्तरदायित्व का प्रतीक है। कुलपति का संदेश प्रतिनिधि प्रो. मनोज मिश्र ने पढ़ा। संदेश में युवा संसद को युवाओं की बौद्धिक क्षमता, नेतृत्व कौशल और लोकतांत्रिक समझ विकसित करने का सशक्त मंच बताया गया, जो उन्हें भविष्य में समाज तथा राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका के लिए तैयार करता है। विशिष्ट अतिथि के नितीश पाण्डेय, डॉ. पंकज कुमार रहे। संचालन नोडल अधिकारी ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.