फतेहपुर, अगस्त 19 -- फतेहपुर। संसद युवा 2026 में पूरे भारत में आयोजित होने वाले 13 व 14 अगस्त को राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत मध्य प्रदेश के भोपाल विधान सभा में आयोजित संसद यूथ पार्लियामेंट 2.0 में शहर के मोहल्ला आबू नगर निवासी अनमोल यादव ने यू सी सी का विरोध करते हुए संविधान सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जब देश का संविधान, तिरंगा और नागरिकता एक है तो नागरिक कानूनों में भिन्नता क्यों है , उन्होंने कहा कि मेरा उद्देश्य किसी की धार्मिक स्वतंत्रता में हस्तक्षेप करना नहीं बल्कि विवाह, तलाक़ और उत्तराधिकार जैसे मामलों में समान न्याय सुनिश्चित करना है , विकसित भारत के निर्माण के लिये हर नागरिक को समान अधिकार एवं न्याय मिलना चाहिए। इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव, नरेंद्र सिंह तोमर, दिलीप बिल्डकॉन सहित आदि मौज...