लखीमपुरखीरी, मई 3 -- केन ग्रोअर्स नेहरू पीजी कॉलेज के छात्रों ने युवा संसद कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया है। महाविद्यालय के नेहरू सभागार में 24 मार्च को विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट-2026 के अंतर्गत आपातकाल के 50 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक विषय पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में जिले भर से प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें से निर्णायक मंडल ने पांच प्रतिभागियों का चयन किया। इसी क्रम में महाविद्यालय के दो होनहार छात्र एमए राजनीति शास्त्र चतुर्थ सेमेस्टर के यश प्रताप सिंह चौहान एवं बीए चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र शिवशंकर का चयन हुआ। यह भी पढ़ें- युवा ही राष्ट्रीय मंच पर यूपी का गौरव बढ़ाएंगे और देश की दिशा तय करेंगे- डा. दिनेश शर्मा दोनों छात्रों ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में...