बस्ती, मार्च 1 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। आचार्य नरेन्द्र देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बभनान में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों एवं युवाओं की सहभागिता रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. धर्मेन्द्र कुमार शुक्ल व संचालन डॉ. आलोक त्रिपाठी ने किया। ग्रामीण क्षेत्र से आए युवा प्रतिभागियों ने आपातकाल के 50 वर्ष विषय पर अपने विचार रखे। युवाओं ने लोकतंत्र, संविधान की गरिमा और नागरिक अधिकारों पर गंभीर एवं तथ्यपूर्ण वक्तव्य रखकर सभी को प्रभावित किया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत बभनान अध्यक्ष प्रबल मालानी ने कहा कि युवा संसद केवल भाषण प्रतियोगिता नहीं बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों को समझने और आत्मसात करने का सशक्त मंच है। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो. धर्मेन्द्र कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.