गुड़गांव, जनवरी 30 -- सोहना, संवाददाता। स्थानीय राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में शुक्रवार को मंडल स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें यूजीसी मामला, देश में फैलता नशाखोरी और देश में धर्मवाद व जातिगत विवादों के मामले विपक्ष द्वारा सदन में उठाए गए। करीब 50 मिनट तक युवा संसद चली। जिसकी शुरुआत दो दिन पहले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री की हवाई यात्रा के दौरान हुई मौत पर शोक जताते हुए की। सोहना राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में युवा सांसद का कमिश्नरी स्तर पर आयोजित हुई। इस युवा संसद कार्यक्रम में गुरुग्राम डाइट, नूंह और तावडू के अलग-अलग स्कूलों में प्राध्यापकों को जज तथा अन्य कार्यविधि की जिम्मेदारियां सौंपी गई। उसके बाद नवनिवार्चित सांसदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई की। धीरे-धीरे युवा संसद में पक्ष और विपक्ष के बीच सांस...