मुजफ्फरपुर, अप्रैल 14 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमएसकेबी कॉलेज में राजनीति विज्ञान की छात्रा अंबिका सर्राफ ने युवा मामले एवं खेल मंत्रालय की अगुवाई में आयोजित राष्ट्रीय युवा मंथन कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने 14 अप्रैल को नई दिल्ली के संविधान सभा भवन के सेंट्रल हॉल में अपने नेता को जानें विषय पर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के जीवन एवं योगदान पर भाषण दिया।पूरे भारत के 36 युवाओं में से चयनित 12 प्रतिभागियों में बिहार का एकमात्र प्रतिनिधित्व अंबिका सर्राफ कर रही थीं। उन्होंने बाबा साहेब के जीवन दर्शन, उनके सामाजिक न्याय और आर्थिक विकास पर अपना विचार रखा। इससे पहले राज्य स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में अंबिका ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। यह भी पढ़ें- हाईस्कूल चौखाल में बच्चों ने बाबा साहेब को याद किया इस सफलता के बाद...