बिहारशरीफ, मार्च 23 -- युवा संसद: नालंदा के युवाओं ने विधानसभा में पेश किया विकसित भारत का विजन पटना के सेंट्रल हॉल में राज्य स्तरीय युवा संसद का आयोजन जिले के युवाओं ने मंत्रियों व विधायकों के समक्ष बजट 2026, एआई और स्टार्टअप पर रखे विचार फोटो: युवा संसद: बिहार विधानसभा सेंट्रल हॉल में आयोजित राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद में विचार रखते नालंदा के युवा प्रतिनिधि। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में आयोजित राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद में नालंदा के युवाओं ने राष्ट्र निर्माण पर बेबाकी से अपनी बात रखी। राजगीर निवासी सुमंत कुमार, राजकुमार, ज्योति, अनन्या और निवेदिता कुमारी ने जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए श्रम संसाधन मंत्री संजय सिंह टाइगर, पूर्व मंत्री व विधायक नीतीश मिश्रा, विधायक बाबूलाल शौर्य और संगीता...