रुडकी, जुलाई 25 -- लक्सर, संवाददाता। भाजयुमो की ओर से शनिवार को आयोजित युवा संवाद में मुख्य वक्ता पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की स्वरोजगार, कौशल विकास तथा स्टार्टअप योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बना रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...