चक्रधरपुर, जुलाई 4 -- चक्रधरपुर। आरपीएस कॉलेज परिसर में शनिवार को कोल्हान नितिर तुरतुंग की ओर से एक दिवसीय युवा संवाद कार्यक्रम सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संरक्षक माझीराम जामुदा ने की। आयोजन संस्था के मार्गदर्शक एवं सीआरपीएफ कमांडेंट आनंद जेराई के विदाई सम्मान और युवाओं के मार्गदर्शन के उद्देश्य से किया गया।कार्यक्रम में शारीरिक प्रशिक्षक दया सागर केराई ने फिजिकल ट्रेनिंग के महत्व के साथ जाति और आवासीय प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया की जानकारी दी। आरपीएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य शिव पूजन साय ने इतिहास के प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से छात्रों को संघर्ष और निरंतर प्रयास का संदेश दिया। संरक्षक ज्ञान सिंह दोराईबुरु ने संस्था की अब तक की यात्रा और आनंद जेराई के योगदान पर प्रकाश डाला। वहीं रबिन्द्र गिलुवा न...