देवरिया, अगस्त 19 -- बनकटा, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तहत बुधवार को बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय रतसिया कोठी के मुख्य सभागार में राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं से राष्ट्र के विकास, सामाजिक जागरूकता, संस्कार, सेवा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के कुलमुख्य संस्थापक डॉ तेज प्रताप सिंह ने की। शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें दो बार राष्ट्रपति पुरस्कार और दो बार राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

मुख्य अतिथि का संबोधन मुख्य अतिथि ओएसडी डॉ संयोगिता सिंह रहीं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गोरक्...