शाहजहांपुर, अगस्त 23 -- शाहजहांपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाहजीपुर महानगर की ओर से शनिवार को स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और युवाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में राष्ट्र, समाज, संस्कृति और वर्तमान चुनौतियों को लेकर युवाओं से संवाद किया गया। मुख्य वक्ता प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मुनीश जी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। सकारात्मक सोच, अनुशासन, संस्कार और सेवा भाव के साथ युवा आगे बढ़ें तो देश को नई दिशा देने में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने युवाओं से व्यक्तित्व विकास के साथ समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया। अध्यक्षता कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने की। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा के ...