रांची, जनवरी 30 -- रांची, विशेष संवाददाता। डोरंडा कॉलेज और विवेकानंद केंद्र, रांची के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को कॉलेज सभागार में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में झारखंड के अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक (एपीसीसीएफ) सिद्धार्थ त्रिपाठी उपस्थित थे। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के प्रेरणादायी संदेशों की वर्तमान परिप्रेक्ष्य में उपयोगिता, करियर निर्माण और व्यक्तित्व विकास जैसे विषयों पर सरल व जीवंत उदाहरणों के माध्यम से विचार रखे। प्राचार्य डॉ. राज कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों से विवेकानंद के आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान करते हुए उनके विचारों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। संचालन युवा कार्यकर्ता तृप्ति ने किया। विवेकानंद केंद्र के रांची विभाग संचालक विनोद कुमार गढयान सहित कॉलेज के शिक्षक और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.