रामगढ़, जून 27 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। युवा राष्ट्रीय जनता दल का झारखंड युवा संवाद चौपाल यात्रा समापन समारोह एवं कार्यकारिणी बैठक की तैयारियों को लेकर शनिवार को मिड वे रेस्टुरेंट में पार्टी के दिग्गज नेताओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक के बाद बताया गया कि आगामी 30 जून 2026 को पतरातू स्थित मिडवे रिजॉर्ट तालाटांड़ में युवा राष्ट्रीय जनता दल का युवा संवाद चौपाल यात्रा कार्यक्रम होगा। युवा राष्ट्रीय जनता दल, झारखंड के युवा संवाद चौपाल यात्रा समापन समारोह सह कार्यकारिणी बैठक की तैयारियों को लेकर आज एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, अतिथियों के स्वागत, मंच व्यवस्था, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां, प्रचार प्रसार, आवास एवं भोजन व्यवस्था, यातायात, सुरक्षा तथा कार्यक्रम के सफल संचालन से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्च...