समस्तीपुर, मार्च 9 -- समस्तीपुर। समस्तीपुर कॉलेज में विकसित भारत युवा संसद- 2026 के तहत जिला स्तरीय युवा सांसद कार्यक्रम मेरा युवा भारत एवं समस्तीपुर कॉलेज के तत्वावधान में हुआ। विषय था, आपातकाल के 50 वर्ष : भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक। अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार शशि ने की। मुख्य अतिथि एमएनडी कॉलेज, शाहपुर पटोरी के प्रधानाचार्य प्रो (डॉ ) अजय कुमार कार्यक्रम में शामिल थे। प्रधानाचार्य डॉ शशि ने कहा कि युवा देश के भविष्य होते हैं। मेरा युवा भारत के उप निदेशक दीक्षा मिश्रा ने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं की समझदारी, बुद्धि कौशल एवं अभिव्यक्ति कौशल आदि का मूल्यांकन कर उनकी प्रतिभा को निखारना है। विधायक अश्वमेध देवी ने कहा कि हम लोकतांत्रिक देश में रहते हैं। मुख्य अतिथि ने कहा कि युवाओं के विचारों पर आधारित युवा संसद कार्यक्रम राज...