काशीपुर, जुलाई 18 -- जसपुर, संवाददाता। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आयोजित युवा संवाद सम्मेलन में प्रदेशाध्यक्ष विपुल मैंदौली ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से समाज और राष्ट्रहित में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा भाजपा से जुड़कर विकास की प्रक्रिया में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं और मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। शनिवार को शिव गौरी वाटिका में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष विपुल मैंदौली का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा युवाओं को नेतृत्व, सेवा और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करता है...