वाराणसी, फरवरी 26 -- वाराणसी। रामभक्ति परंपरा के मूल केंद्र और रामानंद सम्प्रदाय की शीर्ष आचार्य पीठ श्रीमठ, पंचगंगा के पीठाधीश जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामनरेशाचार्य के उत्तराधिकारी नामित होने के बाद युवा संत स्वामी राघव दास ने बुधवार को काशी में दर्शन पूजन किया। वह विष्णु काशी क्षेत्र के पंचदेवों बिंदुमाधव, ब्रह्मचारिणी, दण्डपाणि भैरव, कालभैरव और मंगलागौरी मंदिर गए। प्रो.सतीश कुमार के अनुसार उन्होंने विधिवत दर्शन पूजन किया। इन देवालयों के बाद काशीधिपति बाबा विश्वनाथ के भी दरबार में जाकर नतमस्तक हुए। प्रमुख देव दर्शन के साथ स्वामी राघव दास ने नगर के प्रतिष्ठित धर्म स्थलों के महंतों आदि से भी शिष्टाचार भेंट क्रम में श्रीसंकटमोचन मंदिर के महंत प्रो.विश्वम्भरनाथ मिश्र से भी मुलाकात की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...