सीतामढ़ी, अक्टूबर 3 -- बोखड़ा । बोखड़ा प्रखंड के सामर गांव के युवा कलाकार ऋषि पाठक इन दिनों अपनी फिल्म 'हनुमान अंश' को लेकर चर्चा में हैं। ऋषि इस फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर हैं साथ ही इसमें अभिनय भी किया है। नीम करौली बाबा पर आधारित यह फिल्म इन दिनों देश-दुनिया में प्रशंसित हो रही है। फिल्म की असीम सफलता और इसमें उत्कृष्ट योगदान देकर जिले का नाम रौशन करने के लिए ऋषि पाठक को सम्मानित किया गया। शनिवार को प्रखंड प्रमुख सुधीर कुमार साह ने उन्हें जानकी स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कहा कि ऋषि पाठक ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर फिल्म जगत में अलग पहचान बनाई है। बोखड़ा जैसे ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर फिल्म निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उनकी उपलब्धि से न केवल बोखड़ा, बल्कि पूरे सीताम...