सीवान, अगस्त 3 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के वीएम हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज के सभागार में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान रविवार को शुरू हुआ। पीएम मोदी के वर्चुअल संबोधन के साथ इस कार्यक्रम की शुरुआत जिले में हुई। पीएम ने युवाओं को संबोधित करते हुए नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने व विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि आगामी 100 सप्ताह तक निरंतर चलने वाला जन-आंदोलन है। इसमें प्रत्येक युवा की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह भी पढ़ें- विकसित भारत के लिए मधुबनी में नशा मुक्त युवा संकल्प अभियान का आगाजयुवाओं के प्रति जागरूकता बहरहाल, मौके पर सभी को संबोधित करते हुए डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए कहा कि युवा शक्ति ही विकसित ...