रामगढ़, जनवरी 22 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय, हरमू (रांची) में आजसू युवा मोर्चा की राज्यस्तरीय संयोजक मंडली की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को आयोजित की गई। बैठक में शामिल होने के लिए रामगढ़ जिला से युवा समाजसेवी पीयूष चौधरी और युवा आजसू के प्रदेश संयोजक राजेश कुमार महतो के नेतृत्व में आजसू युवा मोर्चा के सभी प्रखंड, नगर परिषद, छावनी परिषद स्तर के संयोजक मंडली के पदाधिकारीगण सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ता रांची पहुंचे। रांची स्थित केंद्रीय कार्यालय में झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान झारखंड के युवाओं को संगठन से जोड़ने, उनकी समस्याओं को प्राथमिकता देने, सामाजिक, राजनीतिक चेतना को और अधिक सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.