रुडकी, फरवरी 26 -- मैथोडिस्ट गर्ल्स पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के गुरुवार को महात्मा ज्योतिबा फुले सैनी धर्मशाला शफीपुर में सात दिवसीय शिविर संपन्न हो गया। मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप बत्रा ने छात्राओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि युवा शक्ति समाज और देश की सबसे बड़ी पूंजी है और एनएसएस जैसे मंच सेवा और संस्कार दोनों प्रदान करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...