संतकबीरनगर, अगस्त 28 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर कौवाटार में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन एवं राष्ट्रगान से हुआ। कार्यक्रम में प्रस्ताविकि एवं परिचय कार्यक्रम संयोजक अम्बेश कृष्ण पाण्डेय ने प्रस्तुत किया। मुख्य वक्ता अभाविप के पूर्व प्रांत सहमंत्री माधवेन्द्र तिवारी ने कहा कि राष्ट्रधर्म युक्त प्रतिभान युवा शक्ति विकसित भारत एवं सामाजिक परिवर्तन का वाहक बनेगा। उन्होंने कहा कि जिस देश का युवा अपने लक्ष्य, संस्कार और राष्ट्रधर्म के प्रति जागरूक होता है, उस देश को विश्व की अग्रिम पंक्ति में पहुंचने से कोई शक्ति रोक नहीं सकता। यह भी पढ़ें- युवा शक्ति के जागरण से होगा समर्थ भार...