विकासनगर, अप्रैल 16 -- सेलाकुई, संवाददाता। इक्फाई विश्वविद्यालय में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पदग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने छात्र नेताओं को सेवा एवं समर्पण की शपथ दिलाई। मंत्री बहुगुणा ने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है और एनएसएस जैसे मंच विद्यार्थियों को समाज सेवा तथा नेतृत्व के अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में सेवा भावना अपनाने वाले युवा भविष्य में समाज और राष्ट्र के मजबूत स्तंभ बनते हैं। समारोह में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। सतबीर कौर ने प्रथम अनुश्री मेरोठिया दिशा और साक्षी ने द्वितीय तथा श्रुति राणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- मानव श्रृंखला बना नारी शक्ति वंदन अ...