रिषिकेष, सितम्बर 11 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत आयोजित होने वाले युवा सम्मेलन की तैयारियों को लेकर ऋषिकेश में कार्यकर्ताओं की शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। जिसमें युवाओं से संपर्क, प्रचार-प्रसार एवं विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिला प्रचारक नरेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष में समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचने का प्रयास कर रहा है। भारत का युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति है। युवाओं में ऊर्जा, सामर्थ्य, प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का अपार भंडार है। आवश्यकता है कि इस युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण, समाज सेवा, स्वावलंबन और भारतीय संस्कृति के संरक्षण की दिशा में प्रेरित किया जाए। यह भी पढ़ें- युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी पूंजी- राघवेंद्र उन्होंने कहा कि युवा केवल...