रांची, जुलाई 3 -- रांची, वरीय संवाददाता। युवा किसी भी देश की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। यदि युवा विकास में भागीदार बनें, तो वह राष्ट्र तेजी से आगे बढ़ेगा। वर्तमान में भारत की आबादी युवाओं से परिपूर्ण है, इसलिए सभी युवाओं को देश के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान देना चाहिए। उनके इसी योगदान के बल पर भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र की परिकल्पना को साकार करेगा। ये बातें राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में कहीं। वे यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की झारखंड इकाई द्वारा आयोजित एक्सीलेंस अवॉर्ड समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षा, चिकित्सा, खेल, पत्रकारिता, नवीकरणीय ऊर्जा और सिनेमा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 17 विभूतियों को सम्मानित किया।

सम्मानित विभूतियाँ समा...