युवा व्यापारी पर हमले की घटना से रोष
वाराणसी, मई 27 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। पांडेयपुर के युवा व्यापारी शैलेश गुप्ता बमबम पर पिछल दिनों जानलेवा हमले से व्यापारी समाज में आक्रोश है। बुधवार को महानगर उद्योग व्यापार समिति के प्रतिनिधियों ने डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार से मिलकर अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की।समिति के अध्यक्ष श्रीनारायण खेमका एवं महामंत्री अशोक जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने घटना पर गहरा रोष जताया और कठोरतम कार्रवाई की मांग की। समिति ने व्यापारी सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया। श्रीनारायण खेमका ने कहा कि एक व्यापारी पर हमला पूरे व्यापारी समाज पर हमला है। उन्होंने ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया।डीसीपी प्रमोद कुमार ने कहा कि इस मामले में पुलिस प्रशासन सक्रिय है और दोषी लोगों को जल्द गिरफ्तार करेगा। इस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.