वाराणसी, अप्रैल 13 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। महानगर उद्योग व्यापार समिति (युवा मंच) की रविवार को नदेसर स्थित सियाराम कटरा में बैठक हुई। इसमें संगठनात्मक ढांचे को सशक्त बनाने, सदस्यता विस्तार एवं विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं को संगठन से जोड़ने पर चर्चा की गई।समिति के पूर्व अध्यक्ष स्व. प्रेम मिश्रा के निधन पर सदस्यों ने शोक जताया और दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। संरक्षक अनुज डिडवानिया ने कहा कि संगठन की एकता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। संगठन की सदस्यता विस्तार को लेकर कार्ययोजना बनाई जा रही है। अध्यक्ष सुजीत गुप्ता ने कहा कि अधिक से अधिक युवा व्यापारियों को जोड़ने के लिए गली-मोहल्लों में बैठकें की जाएंगी। महामंत्री देवांश मनीष चौबे एवं कोषाध्यक्ष मोहित अग्रहरि ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने एवं नई पीढ़ी को जोड़ने के लिए निरंतर संवाद ...