बोकारो, मई 20 -- फुसरो, प्रतिनिधि। युवा व्यवसायी संघ फुसरो के सत्र 2026-28 का चुनाव के लिए संघ के कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक की गई। संरक्षक मंडली द्वारा चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से 14 जून को चुनाव करने की घोषणा की गई। साथ ही साथ चुनाव संपन्न करवाने हेतु देवी दास को मुख्य चुनाव पदाधिकारी नियुक्त किया गया। वहीं संचालन समिति का विस्तार करते हुए उपमुख्य चुनाव पदाधिकारी मो कलाम खान, कोषाध्यक्ष राकेश जैन, कार्यालय प्रभारी संतोष भगत व मीडिया प्रभारी रोहित मित्तल सहित कृष्ण कुमार, बालेश्वर पांडेय, मदन गुप्ता, राम छाबड़ा, गिरिराज गिरी, मनोज सिंह, संजय गुप्ता, विजय सिंह, मंजूर हुसैन ऊर्फ जिया, बैजू मालाकार, पिंकू गुप्ता, अमन गुप्ता, पंकज पांडे, भरत वर्मा, जावेद खान व संतोष मित्तल को चुनाव में सहयोग हेतु चुनाव अधिकारी नियुक्त...