हजारीबाग, फरवरी 1 -- हजारीबाग। राष्ट्रीय जनता दल (युवा प्रकोष्ठ) के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि आज देश में बेरोजगारी दर पिछले कई दशकों के उच्चतम स्तर पर है। बजट में स्किल इंडिया और स्टार्टअप के नाम पर फिर से वही पुराने जुमले दोहराए गए हैं, जबकि धरातल पर देश का डिग्रीधारी युवा दर-दर की ठोकरें खा रहा है। गरीब और अमीर की बढ़ती खाई: उन्होंने आरोप लगाया कि इस बजट ने देश में आर्थिक असमानता को और बढ़ाने का काम किया है। कॉरपोरेट टैक्स में रियायतें दी जा रही हैं, जबकि गरीब की थाली से दाल और रोटी गायब होती जा रही है। यह बजट 'सबका साथ-सबका विकास' नहीं, बल्कि 'अमीरों का साथ-अमीरों का विकास' है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...